एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 13 मई से लेकर 3 जून 2025 तक करवाया गया था जिसके बाद अब लाखों छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से CUET UG Result 2025 कभी भी जारी किया जा सकता है। 

रिजल्ट जारी होने से पहले एनटीए की ओर से फाइनल उत्तर कुंजी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर की परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित किया जायेगा। 

कहां और कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से सीयूईटी रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जायेगा। अन्य किसी भी माध्यम में स्टूडेंट्स को परिणाम की जानकारी नहीं दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से नतीजों की जांच कर सकेंगे। 

यह विडियो भी देखें

  • सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट/ स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट एवं बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर सकेंगे। 
CUET UG Result 2025

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट होगी जारी 

एनटीए की ओर से नतीजे घोषित होने के साथ ही सब्जेक्ट वाइज टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। लिस्ट में टॉपर्स का नाम एवं उनके द्वारा प्राप्त अंकों की डिटेल साझा की जाएगी। 

रैंक के आधार पर मिलेगा प्रवेश 

सीयूईटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार देशभर में यूजी कोर्स की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। एडमिशन देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी और विभिन्न अन्य सरकारी संस्थानों के अंडर ग्रेजुएशन (स्नातक) पाठ्यक्रमों में प्रदान किया जायेगा।