शेयर बाजार में 26 जून को लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली। बैंक निफ्टी ने आज रिकॉर्ड हाई भी बनाया। अंत में सेंसेक्स 1.21 फीसदी के 1,000.36 अंक उछलकर 83,755.87 पर बंद हुआ। निफ्टी 304.25 अंक या 1.21 फीसदी बढ़कर 25,549 पर बंद हुआ। आज जून की आखिरी एक्सपायरी भी रही। इस बीच बैंक शेयरों में गजब की तेजी देखने को मिली। यही वजह रही कि निफ्टी बैंक इंडेक्स ऊपर चढ़ा और 57,240 के नए ऑल टाइम हाई लेवल को छू लिया । इस सेगमेंट में उछाल का नेतृत्व प्राइवेट बैंक शेयरों में भारी खरीदारी ने किया।
निफ्टी में सबसे ज्यादा उछलने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जियो फाइनेंशियल, अडानी पोर्ट्स रहे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, टेक महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, एसबीआई शामिल रहे।
सेक्टर की बात करें तो प्राइवेट बैंक, तेल और गैस तथा मेटल इंडेक्स में 1-2 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जबकि रियल्टी, मीडिया इंडेक्स में 1-1 फीसदी की गिरावट आई।
क्या बैंक निफ्टी जल्द ही 58,000 को पार कर जाएगा?
हालांकि विश्लेषकों को उम्मीद है कि बैंक निफ्टी के और ऊंचे स्तर पर पहुंचने के साथ ही तेजी जारी रहेगी।
मोतीलाल ओसवाल के सीनियर हेड वाइस प्रेसिडेंट और डेरिवेटिव एवं टेक्निकल रिचर्स हेड चंदन तपारिया ने कहा, "कुल मिलाकर, मुझे उम्मीद है कि बैंक निफ्टी अगले 2-3 सप्ताह में 58,000 को पार कर जाएगा। अगर यह 56,250 से ऊपर बना रहता है, तो आज 57,050 का लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद है। मुझे उम्मीद है कि इस एक्सपायरी के बाद निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में तेजी आएगी।"
आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी की वजह
मध्य पूर्व में तनाव का कम होना
इजराइल और ईरान ने बुधवार को दूसरे दिन भी अपने बीच युद्धविराम का सम्मान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारी अगले सप्ताह बातचीत करेंगे, जिससे लंबे दौर की शांति की आशा जगी है। ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों से चल रहा संघर्ष मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा युद्ध विराम की घोषणा के बाद थम गया। यह घोषणा कई दिनों से बढ़ते तनाव के बाद की गई है, जिसने व्यापक क्षेत्रीय फैलाव की आशंकाओं के बीच वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया था।
-1750933452745.webp)